Priyanka chopra : इस तरह से पहली बार एक्ट्रेस को मिली एक्टर के बराबर फीस, सच रखा सामने

Priyanka chopra

Priyanka chopra : हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुले तौर पर अपने विचार रखती है। ऐसे में एक्ट्रेस कई बार इंडस्ट्री में काम करने वाले एक्ट्रेस की फीस को लेकर पहले भी बात कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात को लेकर बताया है कि पहली बार उनको फिल्म में लीड एक्टर के बराबर फीस मिली है।

गौरतलब है कि, मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों के निर्देशन से दुनिया भर में नाम कमाने वाले रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' इन दिनों चर्चाओं में है। इसमें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शीर्ष भूमिका में दिखाई देंगी। फैंस इसमें प्रियंका को देखकर काफी खुश हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान अब इसके बारे में बात करते हुए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि, उनके 22 साल के करियर में पहली बार उन्हें लीड एक्टर के बराबर फीस मिली है।

उन्होंने कहा कि, हो सकता है मैं ऐसा बोलने के बाद मुश्किल में पड़ जाऊं लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि मेरी कही हुई बात को कौन देख रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि, मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 22 सालों से काम कर रही हूं। इस दौरान मैंने करीब 70 से ज्यादा फीचर और दो टीवी शो किए। लेकिन सिटाडेल में पहली बार ऐसा हुआ कि मुझे वेतन में समानता मिली। ऐसा मेरे करियर में पहली बार हुआ है। मैं भी बराबर काम करती थी, लेकिन हमेशा ऐसा हुआ कि मुझे कम वेतन दिया गया।

बैसे बता दे कि इससे पहले प्रियंका इसको लेकर बात कर चुकी हैं और कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुकी है, क्योंकि यह बात पैसे की नहीं है बल्कि समानता की है।

बता दें कि वेब सीरीज सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी नजर आने वाले हैं। इसके ट्रेलर ने अपने एक्शन और ब्रेथ टेकिंग सीक्वेंस से लोगों को हैरान कर दिया है। 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर ये वेब सीरीज उपलब्ध होगी।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X