प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना आसान नहीं...दिया करारा जवाब
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मम्मी के साथ एक तस्वीर डाली और मोदी से मीटिंग के दौरान उन्हें ट्रोल किया गया उन्हें करारा जवाब भी दिया।
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और साथ ही खुद से जुड़ी हर खबर पर नजर भी रखती हैं। अभी कल ही उन्हें सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से मिलने की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी भी अपने चार देशों के दौरे पर हैं तो वहीं प्रियंका चोपडा भी बेवॉच के प्रमोशन के सिलसिले में बर्लिन में थी।
[ प्रियंका चोपड़ा को मिली दीपिका पादुकोण से हार..ज्यादा सेक्सी दीपिका ]
प्रियंका चोपड़ा को उनकी ड्रेस के लिए कापी ट्रोल किया गया क्योंकि वो प्रधानमंत्री मोदी से मिलने ड्रेस में गई थीं ना कि कोई पारंपरिक परिधान में। इसका प्रियंका चोपड़ा ने करारा जवाब दिया है।उन्होंने अपनी मां के साथ अपनी तस्वीर डाली है जिसमें वो अपने पैर दिखा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार मेट गाला ड्रेस के लिए ट्रोल किया था तब उन्होंने इसे काफी इंज्वाय किया था और खुद ही अपनी पसंद की कुछ मजेदार तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
बहरहाल फिलहाल प्रियंका चोपड़ा फिलहाल पूरी तरह से बेवॉच के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज होगी जिसका उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications