मैडम तुसाद न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा का पुतला, सलमान-शाहरुख सब पीछे, बन गया इतिहास
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनके पुतले को मैडम तुसाद न्यूयॉर्क की शान बनाया गया है। हाल ही में उनका वैक्स स्टेच्यू वहां पर लगाया गया और इसके अनावरण के समय प्रियंका चोपड़ा भी वहां पर मौजूद थीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर काफी ज्यादा खुश नजर आईं हैं और अपने पुतले के साथ फोटोज भी खिंचवाई। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इससे जुड़ी तस्वीरों के साथ वीडियो भी शेयर किया है।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स जैसे शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल आपको जानकर खुशी होगी कि प्रियंका दुनिया की पहली महिला हैं जिनके 1 नहीं बल्कि 4 वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में लगेंगे।

इसमें से एक न्यूयॉर्क में स्थापित किया जा चुका है। बता दें कि उनका पुतला लंदन, सिडनी और एशिया में भी काफी जल्दी लगने वाला है। ऐसा इतिहास इससे पहले सिर्फ व्हिटनी हटसन के नाम था जो कि 3 जगह पर थीं।
प्रियंका चोपड़ा के इस सम्मान से देश का नाम एक बार फिर से सबके सामने काफी ऊंचा होगा और प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी ज्यादा खुश होंगें। प्रियंका के अलावा इन सुपरस्टार्स को भी मैडम तुसाद में जगह मिली है। देखिए तस्वीरें....


Click it and Unblock the Notifications