प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म We Can Be Heroes का फर्स्ट लुक, छोटे बालों में आईं नज़र
Recommended Video
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से उनका पहला लुक भी इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा इस बार छोटे छोटे बालों के साथ कैमरे पर नज़र आने वाली हैं और उनकी ज़ुल्फें उनसे दूर हो चुकी हैं। लेकिन ये बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग का सेट है।
प्रियंका चोपड़ा आजकल न्यूयॉर्क में हैं और रॉबर्ट रॉड्रीग्स की अगली फिल्म We Can Be Heroes में नज़र आएंगी। ये फिल्म एक सुपरहीरो फिल्म है। हालांकि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार पर ज़्यादा जानकारी फिलहाल बाहर नहीं आई है।

अगर बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज़ पिंक में नज़र आएंगी जो 13 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। इसके बाद प्रियंका के पास फिलहाल कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं है। हालांकि उनके पास लगातार कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं लेकिन प्रियंका ने अभी तक कुछ ठोस साईन नहीं किया है।
बात करें We Can Be Heroes की तो ये नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म है जिसकी स्टारकास्ट लंबी चौड़ी है। इस सुपरहीरो फिल्म में कुछ एलियन भारतीय बच्चों के माता पिता को कि़डनैप कर लेंगे जिसके बाद ये बच्चे टीम बनाकर इन एलियन से लड़ेंगे और अपने माता - पिता को बचाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications