बदमाश बबली नहीं एकता को लेकर उत्साहित हैं प्रिंयका

बॉलीवुड की पीसी यानी प्रियंका चोपड़ा आजकल कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले साल अपनी फिल्म 'बर्फी' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेने वाली प्रियंका चोपड़ा इस साल अपनी कुछ बड़े बैनर की फिल्मों के साथ ही अपने आईटम सॉंग को लेकर भी चर्चा में हैं। प्रियंका चोपडा़ एकता कपूर की फिल्म शूटआउट एट वडाला में आइटम सॉंग कर रही हैं और इस आइटम सॉंग के बोल हैं बदमाश बबली। प्रिंयका चोपड़ा के करियर का ये पहला आइटम सॉंग होगा हालांकि इससे पहले वो कई बार अपनी फिल्मों में कुछ डांस नंबर्स कर चुकी हैं लेकिन बतौर आइटम गर्ल पहली बार प्रियंका चोपड़ा नज़र आने वाली हैं।

बदमाश बबली के बारे में पूछने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा "मैं लंबे समय से एकता के साथ काम करने की इच्छुक थी। हालांक मैं अब तक आइटम सॉंग करने को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं रही हूं लेकिन एकता इस बात पर अड़ी रहीं कि मुझे ये गाना करना ही होगा। इस वजह से मैंने उनके साथ काम करने के इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया।" प्रिंयका चोपड़ा इस वक्त अपनी फिल्म गुंडे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा प्रिंयका चोपड़ा जंजीर फिल्म को रीमेक और क्रिश 3 में भी काम कर रही हैं।

कुल मिलाकर प्रिंयका चोपड़ा ने इस आइटम सॉंग के लिए सिर्फ इसलिए हां की क्योंकि वो एकता कपूर के साथ काम करना चाहती थीं। एकता कपूर के साथ काम करने की इच्छा के चलते प्रियंका चोपडा़ ने शूटआउट एट वडाला फिल्म में इस आइटम सॉंग करने के मौके को नहीं छोड़ा। अब देखना ये है कि एकता कपूर प्रियंका के इस पहले आइटम सॉंग को कितना सफल बना पाती हैं। वैसे फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा सन्नी लियोन भी एक आइटम सॉंग कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X