..................... Priyanka Chopra finds shooting for Mary Kom very hard - Hindi Filmibeat

प्रियंका के लिए काफी मुश्किल रहा मेरी कॉम का किरदार

Priyanka Chopra finds shooting for Mary Kom very hard
मुंबई। महीनों के परिश्रम और जीवन में उथल-पुथल के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए फिल्म 'मेरी कॉम' की शूटिंग आसान नहीं बल्कि कठिन से ज्यादा कठिन रही। ओलंपिक पदक विजेता मुक्के बाज एमसी मेरी कॉम की जिंदगी पर बन रही फिल्म में प्रियंका मुख्य किरदार निभा रही हैं।

प्रियंका ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "मेरी कॉम' की शूटिंग के अंतिम दो दिन मुश्किल से भी ज्यादा मुश्किल रहे।" राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता प्रियंका ने पहले कहा था कि दिन पर दिन शूटिंग के साथ यह फिल्म मेरे लिए प्रेरणादायक बनती गई।

लेकिन एक सच यह भी है कि प्रियंका ने इस किरदार को निभाने के लिए सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने किरदार को समझने के लिए मेरी कॉम के साथ काफी सारा वक्त भी बिताया। निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म इस साल दो अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X