मेरीकॉम अब तक की सबसे कठिन फिल्म होगी- प्रिंयका चोपड़ा
[सोनिका मिश्रा] बॉलीवुड की जंगली बिल्ली प्रिंयंका चोपड़ा ने अपनी पहचान सिर्फ बॉलीवुड तक मे ही सीमित नहीं रखी है बल्कि उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। प्रिंयका चोपड़ा की हाल ही में जंजीर फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने साउथ के सुपरस्टार राम चरन के साथ काम किया था और अब जल्द ही उनकी अगली फिल्म मैरीकॉम रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा ने एक अवॉर्ड विनिंग बॉक्सर मैरी कॉम की जिंदगी को जिया है। प्रियंका चोपड़ा ने वनइंडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि ये फिल्म उनकी जिंदगी की सबसे कठिन फिल्म होगी।
प्रियंका ने बताया कि वो कभी भी अपने स्कूल या कॉलेज लाइफ में गेम्स की शौकीन नहीं रही हैं। उन्होंने कभी भी कोई गेम नहीं खेला है। हालांकि उनकी हाइट की वजह से उन्हें बॉस्केटबॉल टीम में डाल दिया जाता था लेकिन अपनी खुशी से वो कोई गेम नहीं खेलती थीं। प्रियंका चोपड़ा ने ये भी कहा कि मैरीकॉम फिल्म के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी लेकिन मेरीकॉम भी एक आम लड़की की तरह है उसके कोई सिक्स पैक नहीं है और ना ही वो आम लड़कियों से हटकर हैं। एक नॉर्मल लड़की की तरह वो भी अपने हाथों में नेलपॉलिश लगाती हैं और साथ की लड़कियों के साथ गॉसिप करती हैं।
प्रिंयका चोपड़ा ने कहा कि मेरी कॉम फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने मैरीकॉम की जिंदगी को काफी करीब से महसूस किया है और जीने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications