..................... Priyanka Chopra finally quits Farhan Akhtar's Jee Le Zaraa, these 2 top actress are in race now - Hindi Filmibeat

Jee Le Zaraa: आलिया- कैटरीना के साथ नहीं दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, अब रेस में ये 2 टॉप एक्ट्रेस के नाम शामिल!

priyanka-chopra-finally-quits-farhan-akhtars-jee-le-zaraa-these-2-top-actress-are-in-race-now

Priyanka Chopra quits Jee Le Zaraa: 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के बाद अगली रोड ट्रिप फिल्म पेश करते हुए- एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म 'जी ले जरा' का ऐलान किया था। जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज रहा।

लेकिन धीरे धीरे फिल्म टलती गई और क्रेज कम होता गया। रिपोर्ट्स की मानें तो तीनों एक्ट्रेस के शेड्यूल मैच होने में मेकर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच आलिया की शादी हो गई और वो एक बच्चे की मां बन गईं। वहीं, कैटरीना ने भी शादी कर ली। सब कारणों को मिलाकर फिल्म की शूटिंग पोस्टपोन होती गई।

प्रियंका की जगह लेंगी ये एक्ट्रेस!

वहीं, अब खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिये हैं। साथ ही मेकर्स उनके रिप्लेसमेंट पर भी काम शुरु कर चुके हैं। सुनने में आया है कि इस रोल के लिए अब कियारा आडवाणी और अनुष्का शर्मा को फिलहाल अप्रोच किया जा रहा है। दोनों में से फिल्म किसके खाते में जाएगी, फिलहाल इसका इंतजार रहेगा। हालांकि, फैंस का मानना है कि दीपिका पादुकोण भी फिल्म के लिए अच्छी च्वॉइस रहेंगी।

फरहान अख्तर करेंगे निर्देशन में वापसी

जी ले जरा को जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है; और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। जो बात इसे और भी खास बनाती है वह यह है कि यह फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित होगी।

लंबे समय के बाद फरहान अख्तर बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। बतौर निर्देशक फरहान की पिछली फिल्म डॉन 2 थी, जो कि साल 2011 में रिलीज हुई थी। एक निर्देशक के तौर पर फरहान अख्तर ने दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 और लक्ष्य जैसी शानदार फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X