ऋतिक रोशन की कृष 4- ये सुपरस्टार एक्ट्रेस हो गईं FINAL- 2020 में होगा धमाका
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 में एक्ट्रेस कौन होगी, इसे लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कृष 4 में ऋतिक के साथ एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फाइनल होगी। प्रियंका ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। जल्द ही फिल्म के स्टारकास्ट की ऑफिशियल घोषणा कर दी जाएगी। कृष 4 साल 2020 में रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार की गोल्ड- 8 दिनों में ही बजट पार- धड़ाधड़ कमा रही है प्रॉफिट
ऋतिक और प्रियंका की जोड़ी कृष और कृष 3 में थी। लिहाजा, राकेश रोशन इसी जोड़ी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वहीं, भारत छोड़ने के बाद प्रियंका भी एक बड़े प्रोजेक्ट की तलाश में थीं। ऐसे में कृष फ्रैंचाइजी से जुड़ना शायद उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। कृष 4 की शूटिंग 2019 की शुरुआत में हो सकती है। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।

कोई मिल गया, कृष, कृष 3.. ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। दर्शकों ने इस सीरिज को काफी पसंद किया है। राकेश रोशन का मानना है कि कृष 4 को सिर्फ बच्चे ही नहीं, हर वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे। बता दें, कृष 4 इस सीरिज की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications