Opps..प्रियंका चोपड़ा को बिकनी पहनना यहां लगता है असहज!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड एवं ब्यूटीफुल अवतार के लिए जानी जाती हैं। लेकिन आपको बता दें, एक ऐसी जगह है जहां प्रियंका को भी बिकिनी पहनकर चलना असहज लगता है। जी हां, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद प्रियंका का कहना है कि बिकिनी पहनकर स्टेज पर चलना बेहद असहज होता है।

priyanka chopra

एक्ट्रेस व पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह खुशकिस्मत हैं कि वर्ष 2000 में जब वह विश्व सुंदरी बनी थीं, उस वक्त बिकिनी राउंड की कंपिटिशन नहीं होती थी। प्रियंका की यह प्रतिक्रिया मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा अगले साल से बिकिनी राउंड की प्रतिस्पर्धा नहीं होने का निर्णय लेने के बाद आई है। आपको बता दें, विश्व सुंदरी प्रतियोगिता वर्ष 1951 से ही होती आ रही है।

प्रियंका ने कहा, 'निश्चत रूप से ऊंची हील पहनकर बिकिनी में स्टेज पर चलना असहज होता है। हमें किसी स्वीमिंग पुल या समुद्र तट पर ले चलें और वहां ये शूट करें तो ठीक है, क्योंकि वहां इसके लिए स्वाभाविक वातावरण होता है। स्टेज पर इसे पहनना बड़ा अजीब लगता है और यह अस्वभाविक होता है।'

हालांकि प्रियंका ने खुशी जताते हुए कहा, मैं खुश हूं कि जब मैं विश्व सुंदरी चुनी गई थी, मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। हमारे समय में यह राउंड नहीं था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X