जिंदगी में असफलता महसूस करती हूँ जब मेरी मेहनत फ्लॉप होती है: प्रियंका चोपड़ा
प्रिंयका चोपड़ा इस बार आईफा अवॉर्ड्स 2014 के दौरान विद्या बालन की जगह भारतीय फिल्मों को प्रोत्साहित कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन अभीनेत्रियों में से भी हैं जिनकी फिल्मों को हिट होने के लिए किसी सुपर स्टार हीरो की जरुरत नहीं। प्रियंका ने आईफा के दौरान बॉक्स ऑफिस असफलता के बारे में बात करते हुए कहा मुझे असफलता से बहुत डर लगता है। लेकिन यह मुझे आगे भी बढ़ाती है। अगर फिल्म असफल होती है तो मुझे बहुत खराब लगती है और मैं सोचती हूं कि कड़ी मेहनत के बाद भी आखिर फिल्म असफल क्यों हुई। इसी दुख में मैं करीब दो हफ्तों तक घर से बाहर ही नहीं निकलती। पता नहीं लोग क्या कहेंगे क्या पूछेंगे इस डर से।
अभिनय के अलावा गायन के क्षेत्र में भी अपना सिक्का चला चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वो अपनी फिल्मों के अब तक के सेलेक्शन से बेहद खुश और संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि सात खून माफ, व्हाट्स योर राशि और बर्फी जैसी अलग हटकर फिल्में करने में अपना ही मजा है और ऐसी फिल्म के दर्शक भी आज हैं। इन्हीं फिल्मों ने प्रिंयका चोपड़ा को एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रुप में भी स्टैबलिश किया है।


Click it and Unblock the Notifications












