प्रियंका चोपड़ा के पिता की हालत गंभीर, शूटिंग कैंसिल!

Priyanka Chopra's father is critically ill
प्रिंयका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की तबियत काफी नाजुक है और इसके चलते आजकल प्रियंका चोपड़ा आजकल अस्पताल में ही अपना सारा दिन गुजारती हैं। अपने पिता के काफी करीब रही हैं और कुछ साल पहले ही प्रियंका के पिता कैंसर से बचकर निकले हैं। लेकिन अब एक बार फिर से प्रिंयका के पिता की हालत गंभीर है और उन्हें कुछ दिनों पहले ही धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रियंका चोपड़ा के दोस्तों के अनुसार प्रियंका के पिता की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है इसलिए प्रियंका ने अपनी शूटिंग भी रोक पोस्टपोन कर दी है।

प्रियंका चोपड़ा जो कि अपने पापा की प्यारी और छोटी बेटी हैं जैसा कि उन्होंने अपने टैटू में भी लिखवाया है अपने पापा की तबियत को लेकर काफी परेशान हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस चक्कर में उमंग कुमार की मुक्केबाज मेरीकॉम के जीवन पर बन रही फिल्म की रिहर्सल भी रोक दी है। क्योंकि वो अपने पापा को इस बार अकेला नहीं छोड़ना चाहती हैं। इससे पहले जब प्रियंका चोपड़ा के पापा की तबियत खऱाब हुई थी तब प्रियंका अपनी शूटिंग पर भी जाती थीं और वहां से अपने पापा से मिलने अस्पताल भी जाती थीं।

प्रिंयका चोपड़ा सेट पर किसी से भी अपने पापा को लेकर कोई बात नहीं करती थीं। मैरी कॉम की कास्ट ने बताया "प्रियंका हर एक रिहर्सल में बराबर आती हैं। वो अपने पापा की तबियत को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं करती। साथ ही उनके बर्ताव में किसी भी तरह की कोई अबनॉर्मिलटी नहीं नज़र आती। सिर्फ उनके करीब दोस्त ही जान सकते हैं कि उनपर क्य गुजर रही है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X