तस्लीमा ने प्रियंका चोपड़ा के पिता को 'इडियट' कहा

तस्लीमा ने ट्वीट किया है कि 'प्रियंका चोपड़ा के फादर ने कहा कि प्रियंका उनके लिए बेटे के समान है। वो कितने बड़े बेवकूफ इंसान हैं, आज भी लड़कियों के लिए नफरत खत्म नहीं हुई है। लड़का और लड़की में भेद भाव हमेशा से ही चलता आ रहा है। मैं उस दिन के इंतजार कर रही हूं जब अपने बेटे पर गर्व करते हुए बाप कहे कि मेरा बेटा मेरे लिए बेटी के समान है।'
ग्लेरिया स्टीनमैन के कथन से अपनी बात खत्म करते हुए तस्लीमा ने कहा, 'हमने अपनी बेटियों को बेटों की तरह पालना शुरु कर दिया है। लेकिन कुछ ही लोगों में इस तरह का साहस है कि वह अपने बेटों को बेटियों की तरह पाल सकें।'


Click it and Unblock the Notifications











