..................... Priyanka Chopra's father, Dr Ashok Chopra, passes away - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का निधन

ऋतुपर्णों घोष और जिया खान के अकस्मात मौत से अभी बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि एक और बुरी खबर से बॉलीवुड आहत हो गया है। खबर आ रही है कि अभिेनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया है। वह पिछले सात दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह उन्होंने कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा ने उनके निधन की सूचना दी है।

मालूम हो कि कुछ साल पहले ही अशोक चोपड़ा को जिस कैंसर ने अपनी चपेट में लिया था, वह पिछले दिनों फिर से लौट आया था। चोपड़ा का कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी हालत काफी खराब हो गयी थी जिसके कारण प्रियंका ने अपनी फिल्म जो कि मुक्केबाज मेरीकॉम के जीवन पर बन रही थी की शूटिंग को रोक दिया था। इस समय प्रियंका अपने पूरे परिवार के साथ अस्पताल में हैं।

मालूम हो कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी मां औऱ मैनेजर के साथ माता वैष्णों देवी के दरबार में पहुंची थीं। प्रियंका के दोस्तों का कहना था कि अपने पापा की बीमारी की वजह से प्रियंका काफी परेशान चल रही थीं। वह ऊपर से भले ही अपने आप को दिखाती हैं कि वह काफी स्ट्रांग है लेकिन अदंर से वह बहुत ज्यादा इमोशनल हैं।

अपने पापा की लाडली प्रियंका के लिए उनके पापा किसी हीरो से कम नहीं थए। अपनी सफलता का सारा श्रेय प्रियंका चोपड़ा अपने पिता को ही देती थीं। वनइंडिया परिवार प्रियंका के इस असहनीय गम में शामिल हैं और ऊपर वाले दुआ मांगता है कि भगवान उनके पिता की आत्मा को शांति प्रदान करे और प्रियंका और उनके परिवार को इस गम से लड़ने की शक्ति प्रदान करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X