प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक की हालत बेहद खराब
राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा गम्भीर रूप से बीमार हैं। कुछ साल पहले उन्हें जिस कैंसर ने अपनी चपेट में लिया था, वह फिर से लौट आया है।
चोपड़ा का कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रियंका के पापा की हालत को देखते हुए फिलहाल के लिए मुक्केबाज मेरीकॉम के जीवन पर बन रही उमंग कुमार की फिल्म के लिए रिहर्सल रोक दिया है।
मालूम हो कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी मां औऱ मैनेजर के साथ माता वैष्णों देवी के दरबार में पहुंची थीं। प्रियंका के दोस्तों का कहना है कि अपने पापा की बीमारी की वजह से प्रियंका काफी परेशान चल रही हैं। वह ऊपर से भले ही अपने आप को दिखाती हैं कि वह काफी स्ट्रांग है लेकिन अदंर से वह बहुत ज्यादा इमोशनल हैं।
मालूम हो अपने पापा की लाडली प्रियंका के लिए उनके पापा किसी हीरो से कम नहीं हैं। अपनी सफलता का सारा श्रेय प्रियंका चोपड़ा अपने पिता को ही देती हैं। इसलिए आप लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि इस समय प्रियंका के दिल पर क्या बीत रही होगी? वैसे वनइंडिया परिवार भी प्रियंका के पापा के जल्द ठीक होने की ऊपर वाले से प्रार्थना करता है।


Click it and Unblock the Notifications
