..................... Priyanka Chopra, Farhan Akhtar and other Bollywood Celebs Supports Tanushree Dutta - Hindi Filmibeat

तनुश्री दत्ता- नाना पाटेकर विवाद: सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन

तनुश्री दत्ता ने खुले तौर पर नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बयान दिया है कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके की शूटिंग के शूटिंग के दौरान एक गाने की शूटिंग करते वक्त नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। बहरहाल, अब यह विवाद काफी बढ़ चुका है और प्रियंका चोपड़ा से लेकर फरहान अख्तर तक सभी सुपरस्टार्स तनुश्री के साथ खड़े हैं।

आमिर खान की 1000 करोड़ी फिल्म- जोर शोर से तैयारी शुरु

तनुश्री दत्ता ने साथ ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि फिल्म 'चॉकलेट' में एक गाने की शूटिंग के दौरान विवेक ने उन्हें कहा कि इरफान खान के सामने कपड़े उतार के नाचो ताकि वह इरफान का अच्छा शॉट मिल सके। लेकिन इरफान और सुनील शेट्टी ने सीधे आपत्ति जताई थी। इरफान खान ने कहा कि उन्हें एक्टिंग करनी आती है, किसी को ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

Tanushree Dutta

तनुश्री दत्ता के इन बयानों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में तूफान सा आ गया है। जहां कुछ लोग इस लाइमलाइट पाने का नाटक समझ रहे हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर जैसे स्टार्स तनुश्री के सपोर्ट में आवाज उठाते दिख रहे हैं।

सलमान खान से जब मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मुझे फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पहले मुझे जानने और समझने दें कि हुआ क्या है। मुझे विश्वास है कि कानून सही तरीके से निपट लेगी। मुझे कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X