Aww.. क्या हुआ प्रियंका को, सेट पर हुईं बेहोश
कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि 'फिल्म बाजीराव मस्तानी में मेरा रोल बेहद मुश्किल है।' इस फिल्म में प्रियंका चोपडा पेशवा की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका अदा करेंगी। वहीं, बाजीराव के किरदार में रणबीर सिंह और मस्तानी के रोल में दीपिका पादुकोण नजर आयेंगी।

लेकिन यहां बात हो रही प्रियंका की। फिल्म की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को अचानक सेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि उस वक्त प्रियंका 4 पन्नो का एक मोनोलॉग पढ़ रही थी। शूट बस शुरू होने ही वाला था कि प्रियंका बेहोश होकर गिर पड़ीं।
फिल्म सिटी में लगे सेट पर उन्होंने कैमरा रोल होने से पहले चक्कर आने की शिकायत की थी। इस घटना के बाद प्रियंका काफी कमजोर महसूस कर रही थी, लिहाजा तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। जिसके चलते शूटिंग 6 घंटे के लिए रोकनी पड़ी।
एक अंग्रेजी अखबार को मिली खबर के मुताबिक, 'जिस सीन के दौरान वो बेहोश हुईं, उसमें 10 रीटेक लिए गए थे। कभी लाइट बराबर नहीं थी, कभी किसी ने सिंक साउंड डिस्टर्ब कर दिया। इसके अलावा सेट पर बहुत लाइट थी और मोनोलॉग चार पन्नो का था। ये शारीरिक रूप से काफी थकाने वाला था।' वहीं, अपने किरदार के लिए भी प्रियंका को घंटों मेकअप में बिताना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications