प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि क्यों नहीं गिरी उनकी ग्रैमी ड्रेस, कैसे बचा Wardrobe Malfunction
प्रियंका चोपड़ा और उनकी ग्रैमी अवार्ड 2020 का लुक अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां लोगों ने उनका ज़्यादा बोल्ड गाउन की आलोचना की, वहीं डिज़ाइनर वेंडेल रॉड्रीक्स ने भी कहा कि कुछ कपड़े पहनने की एक उम्र होती है।
लेकिन कुछ लोगों की उत्सुकता बस इतनी थी कि प्रियंका के शरीर पर ये गाउन टिका कैसे था और गिरा कैसे नहीं। अब खुद प्रियंका ने इसका राज़ खोला है कि कैसे इस गाउन के कारण कोई Wardrobe Malfunction नहीं हुआ।

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने हर आउटफिट को लेकर बहुत ख्याल रखती हैं। उनका ये गाउन राल्फ एंड लॉरेन ने डिज़ाइन किया था जिन्होंने उन्हें सहज रखने के लिए पूरी मेहनत की। दरअसल, इस गाउन को टिकाने के लिए प्रियंका के स्किन के रंग का एक कपड़ा डिज़ाइन किया गया।
ये कपड़ा प्रियंका की ड्रेस में पारदर्शी लुक देने के लिए लगाया गया था। यही कारण था कि प्रियंका इस ड्रेस को पूरे कॉन्फि़डेंस के साथ पहन पाईं क्योंकि वो किसी भी चीज़ के इधर उधर होने की टेंशन में नहीं थीं।
वैसे ये पहली बार नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा ने कोई Risky Dress पहनी हो। यहां देखिए उनके कुछ सुपर बोल्ड अवतार -


Click it and Unblock the Notifications












