..................... Priyanka Chopra enjoys her vacation in a swimming pool, Hot pics go viral - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का 'Private Holiday', तस्वीरें छोड़िए, वीडियो भी वायरल

By Staff

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा प्यार में हैं। वापस से शुरू करते हैं - निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा काफी ज़्यादा प्यार में है। यही कारण है कि दोनों को मौका बाद में मिलता है पर दोनों छुट्टियों में पहले निकल पड़ते हैं। हाल ही में बड़े भाई जो जोनस और गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार सोफी टर्नर की शादी निपटाकर निक और प्रियंका एक बार फिर छुट्टियों पर निकल लिए हैं।

फिलहाल निक और प्रियंका इटली के टस्कनी नाम के शहर में छुट्टियां मना रहे हैं। यहां प्रियंका चोपड़ा स्विमिंग पूल में आराम से सूरज की गर्मी ले रही थीं लेकिन उनकी तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर वायरल हैं। वैसे भी प्रियंका की किसी भी हॉट सी, भीगी भागी सी तस्वीर को वायरल होने में बस कुछ मिनट ही लग पाते हैं।

priyanka-chopra-enjoys-her-vacation-in-a-swimming-pool-hot-pics-go-viral

इतना ही नहीं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का एक दूसरे में डूबा हुआ, डांस करता एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। ये वीडियो खुद निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर डाला है। और बस एक दिल बना दिया है। वाकई कभी कभी एक दिल ही सारी बात कह जाता है। वैसे दोनों ही अपनी ये छुट्टी काफी इंजॉय कर रहे हैं।

View this post on Instagram

🇮🇹 + ❤️

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

वैसे इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही काम में काफी व्यस्त होने वाले हैं। जहां निक अपने भाईयों के साथ म्यूज़िक टूर पर निकल जाएंगे वहीं प्रियंका चोपड़ा द स्काई इज़ पिंक के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगी। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

निक और प्रियंका का ये वीडियो देखकर ये तो साफ है कि अब दोनों को कोई कुछ भी कहे, उन्हें ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता। जल्दी ही बॉलीवुड में प्रियंका अपनी वापसी करने जा रही हैं। तब तक देखिए उनकी बेहद सेक्सी तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X