प्रियंका चोपड़ा की ज़िंदगी में आया तूफान, अब तक थी शांति, देखिए सुकून का आखिरी पल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है और अब प्रियंका चोपड़ा अपने अगले प्रोजेक्ट पर पहुंच चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार हैं इसलिए वो हर वक्त बिज़ी रहती हैं।
ऐसे में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - तूफान के पहले की शांति। इस तस्वीर में प्रियंका बिल्कुल शांत माहौल में सुकून के साथ बैठी नज़र आ रही हैं।

इसके बाद उन्हें एक फिल्म फेस्टिवल अटेंड करना है। प्रियंका चोपड़ा का नाम लेने पर अब उस लड़की की तस्वीर सामने आती ही नहीं जिसने सालों पहले हीरो - लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
हालांकि अपनी शुरूआती फिल्मों में ही प्रियंका चोपड़ा ने ऐतराज़ के साथ दिखा दिया था कि वो खुद जितनी बोल्ड हैं, उनकी बातें और चॉइस भी उतनी ही बोल्ड हैं। देखते ही देखते प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड पर राज करने लगीं।


Click it and Unblock the Notifications