न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने खाए गोलगप्पे - अपने रेस्टॉरेंट में दोस्तों के साथ की गोलगप्पा पार्टी
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में अपने दोस्त मनीष के साथ मिलकर सोना नाम का एक रेस्टॉरेंट खोला है और अब प्रियंका ने दोस्तों के साथ मिलकर यहां पर गोलगप्पा पार्टी की। जी हां, प्रियंका चोपड़ा यहां बैठकर दोस्तों के साथ गोलगप्पे खाते दिखीं जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
प्रियंका ने लिखा - मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि तीन साल की मेहनत और प्लानिंग के बाद मैं सोना में बैठी हूं। यहां किचन में जाकर सोनी की टीम से मिलकर मेरा दिल खुश हो गया।

यहां मेरे नाम का एक प्राईवेट डाईनिंग रूम है - mimi's। वहीं एक एक कोना बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। हमने इस सजावट में कई भारतीय कलाकारों की कलाकृतियों को सजाया है जो सेल पर उपलब्ध भी हैं। सोना का अनुभव शानदार है और न्यूयॉर्क में ये मेरे भारतीय दिल का एक टुकड़ा है।
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने सोना के ऑफिशियल अकाउंट से भी एक पोस्ट करते हुए लिखा - मैं प्रियंका चोपड़ा हूं। जब से सोना खुला है तब से मैं यहां नहीं आ पाई थी। आखिरकार, कल रात मैंने यहां अपनी पसंद का खाना खाया। सब कुछ मेरे उम्मीदों से भी परे था और ऐसा लगा कि मैं अपने घर में भारत में हूं। सोचिए खाने की खुश्बू और रंग कितने ज़्यादा असरदार हो सकते हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा को खाना कितना पसंद है, ये हम आपको आगे कुछ तस्वीरों में दिखा देते हैं।

खाने की शौकीन प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा खाने की कितनी शौकीन हैं ये तो आप सब इस तस्वीर में देख ही सकते हैं। हाथ में बर्गर हो तो प्रियंका के चेहरे की मुस्कान किस तरह खिल उठती है।

उफ्फ
खाने को देखकर प्रियंका खुशी से हैरान हो चुकी है। इस तस्वीर में जितने क्यूट उनके एक्सप्रेशन हैं उससे ज़्यादा मज़ेदार थाली पर दिख रहा खाना है।

दौलत की चाट
जब प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में द व्हाईट टाईगर की शूटिंग कर रही थीं तो उन्होंने दौलत की चाट के मज़े उठाए और इस बारे में पोस्ट भी लिखा।

शुद्ध देसी रोमांस
खाने के साथ प्रियंका का प्रेम बिल्कुल देसी है। उन्हें खाने में सबसे ज़्यादा पसंद है मक्के की रोटी और सरसों का साग।

बर्गर की दीवानी
वैसे प्रियंका चोपड़ा को खाने में बर्गर भी काफी पसंद है। वो अक्सर किसी ना किसी तस्वीर में बर्गर खाती दिख ही जाती हैं।

पिज़्ज़ा प्रेम
वहीं इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा का पिज़्ज़ा प्रेम साफ नज़र आ रहा है। ये तो तय है कि जब प्रियंका खाना खा रही होतीं तो और कुछ नहीं सोचतीं।

यूं रखती हैं वज़न पर ध्यान
प्रियंका अपने वज़न पर ध्यान रखने के लिए कम से कम 18 घंटा काम करती हैं। इस बीच वो पूरा समय भागती दौड़ती रहती हैं जो उन्हें फिट रखता है।

जो खाना है दिल से खाओ
जब प्रियंका किसी खास लुक के लिए काम नहीं कर रही होतीं उस वक्त वो जो खाना है जैसे खाना है वाले सिद्धांत पर अमल करती हैं।

साथ रहता है कुक
प्रियंका चोपड़ा जब भी आउटडोर शूट कर रही होती हैं जो काफी लंबा होता है तो प्रियंका अपना कुक साथ में रखती हैं जिससे कि वो घर का खाना ज़्यादा मिस ना करें।

दाल चावल से लेकर पिज़्ज़ा
प्रियंका चोपड़ा खाने की शौकीन हैं और उन्हें सब पसंद है - दाल चावल से लेकर पिज़्ज़ा तक। कभी उनके इंस्टाग्राम पर झांकिएगा तो आपको ढेर सारी खाने की तस्वीरें दिखेंगीं।

निक भी देते हैं साथ
आपको छोड़े जाते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पिज़्ज़ा खाती इस तस्वीर के साथ। ये तस्वीर 2019 के कान्स फिल्म फेस्टिवल की है।


Click it and Unblock the Notifications
