VIDEO - प्रियंका चोपड़ा यूं कर रहीं बच्चों के साथ इंज्वॉय...
प्रियंका चोपड़ा अपने UNICEF विजिट के दौरान बच्चों के साथ इंज्वॉय करते नजर आईं।कभी ठुमके लगाकर तो कभी मस्ती करके।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने यूनिसेफ विजिट के कारण कई देशों में घुम रही हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की ग्लोबल ब्रैंड एंबेस्डर हैं और इसलिए एक इवेंट के लिए वो साउथ अफ्रीका में हैं। बच्चों के साथ मस्ती करने में प्रियंका इस दौरान कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने कुछ वीडियो शेयर की हैं जिसमें वो बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रही हैं। उनके साथ डांस करते, उन्हें गले लगाते तो उन्हें समझाते। प्रियंका चोपड़ा को बच्चों से कितना प्यार है ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो के साथ लिखा है कि उन्हें कई स्टेप बच्चों से सीखे तो अपना ठुमका लगाना बच्चों को सिखाया। इन दिनों पूरा समय इन बच्चों के साथ ही बिता रही हैं। और सबसे अच्छी बात है कि वो इंज्वॉय भी कर रही हैं।
आपको भी ये वीडियो काफी पसंद आए होंगे। इस वीडियो को भी देखकर आपको यही लगेगा कि प्रियंका चोपड़ा अपने यूनिसेफ विजिट को काफी इंज्वाय कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











