प्रियंका चोपड़ा ने नाम से हटाया 'जोनस', निक जोनस से तलाक पर मां मधु चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं बकवास
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते के बीच अनबन आने की खबर शुरू हो गई है। इसकी वजह यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जोनस उपनाम हटा दिया है। इसी के बाद से यह खबर सामने आ रही है कि क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी टूटने के कगार पर है?
दूसरी तरफ अचानक इस तरह से इंस्टाग्राम पर अपने नाम को प्रियंका चोपड़ा जोनस से प्रियंका चोपड़ा कर लेने पर निक और प्रियंका दोनों के ही फैंस काफी हैरान हैं,सभी यह जानना चाहते हैं कि क्या है इसके पीछे की सच्चाई। कई फैंस ने इस पर यह भी टिप्पणी की है कि क्या निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का तलाक होने वाला है।

22 नवंबर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव करते हुए पति निक जोनस का सरनेम जोनस हटा दिया है। आपको यह भी बता दें कि इसी साल यानी कि 1 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को तीन साल हो जायेंगे। शादी की सालगिरह से पहले प्रियंका चोपड़ा का यह कदम कहीं ना कहीं पति निक जोनस के साथ उनके रिश्ते पर सवाल जरूर उठा रहा है।

मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी प्रियंका चोपड़ा की शादी पर तोड़ी चुप्पी
दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तलाक की अफवाह वायरल होने पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस के साथ शादी खत्न होने की खबर को बकवास बताया है। मधु चोपड़ा ने फैंस से प्रियंका और निक की शादी टूटने की झूठी खबर नहीं फैलाने की अपील भी की है।

प्रियंका चोपड़ा ने नहीं दी कोई सफाई
मधु चोपड़ा ने साफ तौर पर कहा है कि यह सब बकवास है। अफवाहें न फैलाएं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अभी तक इस पूरे मामलेको लेकर अपनी तरफ से कोई सफाई नहीं दी है। यहां तक कि सभी अफवाहों अपने एक कमेंट से विराम भी दे दिया है।

निक जोनस के वीडियो पर बरसाया प्यार
हाल ही में निक जोनस ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने एक प्यार सा कमेंट कर यह बता दिया है कि उनके रिश्ते में मिठास बरकरार है। निक जोनस इस वीडियो में इंटेंस वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं।

मैं तो तुम्हारी बाहों में मर गई- प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस अपनी बाहों में डंबल मारते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ निक जोनस ने कैप्शन लिखा है कि मंडे मोटिवेशन चलिए। निक जोनस की इस पोस्ट पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है कि डैम, मैं तो तुम्हारी बाहों में मर गई। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने दिल वाली इमोजी शेयर की है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बिना बोलते हुए भी यह बता दिया है कि रोमांस के मामले में वह सबसे आगे हैं और उनका रिश्ता मजबूती के साथ बरकरार है।


Click it and Unblock the Notifications