First Photo: परिणीति की सगाई से प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सबसे पहली इनसाइड फोटो, जिसका था सबको इंतजार

Priyanka Chopra Inside Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज दिल्ली में राघव चड्ढा के साथ सगाई कर रही हैं। इस सगाई में तमाम वीआईपी शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही बहन की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी विदेश से दिल्ली आईं।
जहां इस सगाई की इनसाइड तस्वीरों और वीडियो का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है तो वहीं इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर से बहन की सगाई के आउटफिट का हिंट साफ देखने को मिल रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने आउटफिट की तस्वीर शेयर करते पीसी ने एक लेट भी दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने फैशन डिजाइनर ब्रांड तौरानी का शुक्रिया अदा किया है।
प्रियंका के आउटफिट्स की बात करें तो उन्होंने व्हाइट बेस और सिल्वर वर्क वाले ट्रेजिशनल आउटफिट्स कैरी किए हैं। पीसी के इस अपडेट के शेयर करते ही अब हर किसी को उनके पूरे लुक और तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बता दें कि जहां प्रियंका चोपड़ा की शादी में पूरे परिवार ने खूब मस्ती की थी ऐसे में साफ है कि प्रियंका चोपड़ा भी परिणीति की सगाई में अपनी पूरी फैमिली के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई देने वाली हैं।
इस कपल ने अभी तक मीडिया के सामने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता तब से सुर्खियां बटोर रहे हैं जब पहली बार उन्हें मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर पैपराज़ी द्वारा देखा गया था। कपल ने एक-दूसरे को डेट करने को लेकर चुप्पी साधे रखी, लेकिन पब्लिक अपीरियंस करने से कभी पीछे नहीं हटे।


Click it and Unblock the Notifications
