..................... priyanka chopra dress at met gala 2017 mocked on twitter - Hindi Filmibeat

प्रियंका की ड्रेस पर हो गया 'दंगल'..'लग गई झाडू' और न जाने क्या-क्या

मेट गाला 2017 के रेड कार्पेट पर जब प्रियंका पहुंचीं तो कैमरा तो जैसे प्रियंका का दीवाना हो गया। वहीं दूसरी तरफ सभी को ये अंदाज पसंद नहीं आया।

By Utkarsh

हाल ही में हुए मेट गाला 2017 के रेड कार्पेट पर जब प्रियंका पहुंचीं तो सभी की निगाहें थमी रह गईं। प्रियंका का आउटफिट ही इतना बेहतरीन था कि उनका जलवा देखते ही बन रहा था। उतना ही बेहतरीन था प्रियंका का अंदाज भी। जिसके चलते कैमरा तो जैसे प्रियंका का दीवाना हो गया। वहीं दूसरी तरफ सभी को ये अंदाज पसंद नहीं आया।

[Met Gala 2017 में प्रियंका-दीपिका का शानदार लुक..लेकिन किसने मारी बाजी!]

प्रियंका ने इस दौरान यहां ट्रेंच कोर्ट फैशन कैरी करते हुए बॉलगाउन पहना जिसके पीछे का कपड़ा काफी लंबा था। जहां एक तरफ प्रियंका इस शानदार आउटफिट में बेहद सेक्सी और ग्लैमरस नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ इस बॉलगाउन नुमा ट्रेंच कोर्ट पर कई तरह के जोक्स तैयार हो रहे थे।

priyanka-chopra-dress-at-met-gala-2017-mocked-on-twitter

जहां एक तरफ प्रियंका का बेहतरीन लुक और गजब का कॉन्फिडेंस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका के इस आउटफिट को लेकर ट्विटर यूजर्स ने ऐसे-ऐसे जोक्स बनाए हैं कि आप पढ़कर खुद हंसी नहीं रोक पाएंगे। बता दें कि इस कार्पेट पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X