'होली खेलने का शौक है लेकिन पिचकारी में दम ही नहीं'- शाहरुख खान से ये क्या बोल गई प्रियंका चोपड़ा

Shah Rukh Khan Priyanka Chopra Video: पूर्व मिस वर्ल्ड और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में अपने पति और इकलौती बेटी के साथ सेटल हो गई हैं। हालांकि हर किसी को उनके भारत आने और उनकी बॉलीवुड फिल्मों का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में प्रियंका की पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस खूब देखना पसंद करते हैं और उन्हें जमकर लाइक और शेयर करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।
प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो की बात करें तो ये हसीना का काफी पुराना वीडियो है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही दोनों के बीच जो कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है वो जबरदस्त है। वीडियो में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे के साथ विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर स्टाइल में फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने द डर्टी पिक्चर का सबसे बोल्ड डायलॉग यूज किया है। वीडियो में प्रियंका शाहरुख खान की फ्लर्टिंग पर कहती हैं, "तुम सब हीरो लोगों की यही प्रॉब्लम है होली खेलने का शौक है लेकिन पिचकारी में दम ही नहीं"। वीडियो में प्रियंका की अदाएं और अंदाज देख इवेंट में मौजूद सभी लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान भी पूरी तरह से हैरान दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि एक वक्त था जब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की करीबियां गौरी खान के लिए मुसीबत बनने लगी थीं। दोनों के अफेयर के किस्से बी टाउम में काफी मशहूर थे हालांकि बाद में प्रियंका ने अपने करियर पर फोकस करते हुए दूरियां बना ली फिर ये सुपरहिट जोड़ी रीयल लाइफ तो क्या पर्सनल लाइफ में भी साथ नहीं दिखाई दी।


Click it and Unblock the Notifications