सलमान खान की 2019 ईद रिलीज, दमदार तैयारी- ऐसी होगा हीरोईन का रोल!

अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी दिखने वाली हैं, यह तो फाइनल हो ही चुका है। बहरहाल, अब फिल्म के किरदारों की डीटेल्स धीरे धीरे बाहर आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि प्रिंयका भी 6 अलग अलग लुक्स में दिखने वाली हैं। प्रियंका 28 साल से 60 साल के उम्र में नजर आएंगी। वीएफएक्स के जरीए इन सारे लुक्स को अंजाम दिया जाएगा।

सलमान की रेस 3 नहीं, संजू के सामने ये है सबसे बड़ा रिकॉर्ड- 400 करोड़

भारत सलमान खान की सबसे मंहगी फिल्मों में है। फिल्म का बजट 180 करोड़ का रखा गया है। लिहाजा, फिल्म से उम्मीदें भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। फिल्म में दिशा पटानी का भी अहम किरदार है। वह सर्कस में कलाबाजी करती दिखेंगी। भारत में सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे।

Priyanka Chopra

बता दें, यह फिल्म 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है। लिहाजा, कई ऐतिहासिक घटनाओं को इनमें जोड़ा गया है। अली अब्बास जफर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि फिल्म में भारत के आज़ादी की कहानी भी है, इसमें कई किरदार और घटनाओं को दिखाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X