शाहरूख से भिड़ने को तैयार दीपिका पर प्रियंका ने कहा NO
[बॉलीवुड समाचार] ट्विटर पर बाजीराव मस्तानी के फर्स्ट लुक की डिमांड है और फैन्स लगातार #WeWantBajiraoMastani1stLook ट्रेंड कर रहे हैं लेकिन फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। वजह है फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर कन्फ्यूजन। दरअसल, संजय लीला भंसाली ने फिल्म की तारीख 18 दिसंबर रखी है जो कि रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले से भिड़ रही है।
अब इस बात को लेकर बाजीराव मस्तानी की टीम दो भागों में बंट गई है। जहां, एक ग्रुप कहता है कि वो शाहरूख काजोल से भिड़ने को तैयार है वहीं दूसरा ग्रुप इसे सुसाइड बता रहा है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात है कि फिल्म के एक्टर्स की भी इस मामले में दो राय है।
[STAR WAR: शाहरूख Vs सलमान, अक्षय कुमार, अजय देवगन भी मैदान में]
जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म को 18 को ही रिलीज़ कर शाहरूख काजोल का सामना करने के पक्ष में है वहीं प्रियंका चोपड़ा ने साफ अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। इतना ही नहीं वो टीम पर दबाव भी डाल रही हैं कि फिल्म के लिए कोई दूसरी डेट ढूंढी जाए।
[PHOTOS: दीपिका, कैटरीना, प्रियंका OUT, कौन कर रहा है बॉलीवुड की तैयारी]


Click it and Unblock the Notifications

