सलमान खान के लिए आयटम गर्ल बनेंगी प्रियंका चोपड़ा!
फिलहाल अभी प्रियंका ने इस बात के लिए हां नहीं किया है वैसे उम्मीद है कि पीसी इस बात के लिए राजी हो जायेंगी क्योंकि वो सलमान के अच्छे दोस्तों में से एक है।
साजिद नाडियावाला की फिल्म 'किक' में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग आधी पूरी हो चुकी है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।
वैसे अगर पीसी इस बात के लिए राजी होती हैं तो एक बार फिर से उनकी और करीना के बीच में तुलना शुरू हो जायेगी क्योंकि करीना ने सलमान की फिल्म दबंग 2 में फेविकोल जैसा हिट नंबर किया था देखते हैं कि पीसी इस बारे में क्या कदम उठाती हैं? वैसे पहले खबर आयी थी कि आयटम नंबर के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क किया गया था लेकिन दीपिका के पास टाइम ना होने के कारण अब प्रियंका को एप्रोच किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
