गुंडे में हेलेन के किरदार में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड सुंदरी प्रियंका चोपड़ा के लगातार प्रयोग जारी है। शूटआउट एट वडाला में बबली बदामाश बनने के बाद वह अब आपको फिल्म गुंडे में कैबरे डांसर बनती नजर आयेंगी, जिसके लिए अब वह हेलेन के रूप में दिखायी पड़ेंगीं।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा शूटआउट एट वडाला में बदमाश बबली बनकर लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। फिल्म गुंडे में प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली बार हीरो रणवीर सिंह हैं। फिल्म में वैसे तो प्रियंका का देसी अंदाज है लेकिन एक गाने में वह बिंदास रूप में कैबरे करती नजर आयेंगी।
फिल्म का निर्देशन किया है अब्बास जफर ने। गुंडे फिल्म में प्रिंयका के किरदार के बारे में अभी तक पूरी जानकारी किसी को नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रियंका हाल ही में जब कोलकाता फिल्म की शूटिंग के लिए गयीं तो उन्हें वहां पर देसी अंदाज़ में देखा गया। फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग कोलकाता में हुई है।
वैसे इन दिनों प्रियंका चोपड़ा आयटम नंबर पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। शूट आउट एट वडाला के बाद फिल्म जंजीर में भी प्रियंका चोपड़ा ने आयटम नंबर किया है। देखते हैं प्रियंका को जो दर्शक एक बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में स्वीकार चुका है वह भला आयटम बाला के रूप में उन्हें अपनाता है कि नहीं।
आईये आपको दिखाते हैं फिल्म गुंडे की कुछ तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











