प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर दिखा दिया अपना मंगलसूत्र एक दम खुले आम!

Recommended Video

Priyanka Chopra REVEALS the TRUTH of Mangalsutra ! | FilmiBeat

प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज़्म की ब्रांड एंबेज़डर है और इसलिए हाल ही में वो #AwesomeAssam नाम के एक कैंपेन में असम में कुछ बेहतरीन समय बिताती दिखीं ।

लेकिन असम पहुंचने से पहले, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर डाली। प्रियंका इस तस्वीर में प्लेन में बैठी हुई हैं और उनके हाथ में एक मंगलसूत्र दिख रहा है। अब ज़ाहिर सी बात है फैन्स ने इसे बहुत तेज़ी से नोटिस किया।

priyanka-chopra-disses-marriage-rumors-shows-off-her-mangalsutra

बस फिर क्या था सबने इसका एक ही मतलब निकाला कि प्रियंका ने गुपचुप शादी कर ली। हालांकि, तस्वीर में ये पूरा मंगलसूत्र दिख भी नहीं रहा था। बहरहाल, इतने बवाल के बाद अब प्रियंका ने ये मंगलसूत्र नामक चीज़ पूरी दिखा दी।

दरअसल, प्रियंका ने हाथ में काले मोतियों का एक ब्रेसलेट पहना था। और इसी ने सारा तमाशा खड़ा किया। वहीं प्रियंका हैरान रह गईं कि इतनी छोटी सी बात के लिए लोगों ने उनकी गुपचुप शादी तक करवा डाली।

बहरहाल, बॉलीवुड में फिलहाल शादियों का सीज़न चल रहा है। अनुष्का शर्मा के बाद अब दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर की शादी की चर्चा ज़ोरों पर है ही।

ऐसेे में अगर प्रियंका भी शहनाइयों की आवाज़ सुनाना चाहेंगी तो फैन्स को मज़ा ही आ जाएगा। फिलहाल तो फैन्स को इंतज़ार है उनके रॉयल वेडिंग में हिस्सा लेने का।

काम की बात की जाए तो प्रियंका एक तरफ क्वांटिको का तीसरा सीज़न शूट कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ जय गंगाजल के बाद उनकी बॉलीवुड में वापसी हो रही है, सलमान खान की भारत के साथ।

अब जब बात शादियों की हो रही है तो प्रियंका चोपड़ा, इस बारे में काफी बातें कर चुकी हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X