अस्पताल में भर्ती प्रियंका को मिली छुट्टी
बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पेट में संक्रमण और थकावट के कारण सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। अब उनकी हालात सामान्य है। उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
आशुतोष गोवारीकर की फिल्म व्हाट्स योर राशि की लम्बी शुटिंग की दौरान प्रियंका की तबियत काफी खराब हो गई।
प्रियंका पिछले काफी समय से व्यस्त रही है, उन्हें आराम करने का मौका नही मिला है। इसलिए डॉक्टर ने कुछ दिन पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।
प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा ने भी प्रियंका को पुरी तरह से आराम करने को कहा है उन्होंने एक पारिवारिक घूमने का कार्यक्रम भी बनाया है। जिसके बारे में उनका कहना था, '' हम कुछ दिनों के लिए लम्बी छुट्टी पर जा रहे है जहां प्रियंका हमारे साथ होगी।''
ashutosh gowariker आशुतोष गोवारीकर प्रियंका चोपड़ा बालीवुड व्हाट्स योर राशि bollywood priyanka chopra whats your raashee


Click it and Unblock the Notifications