प्रियंका चोपड़ा का अंडरगारमेंट देखना चाहता था डायरेक्टर, देसी गर्ल ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा!

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और वो जिस बुलंदी पर हैं इसके बारे में किसी को बताने की कोई जरूरत नहीं है। ये वो दौर है जब अभिनेत्री अपनी मन की फिल्में चुनती हैं और इसपर काम करती हैं।
लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब एक्ट्रेस को ऐसे ऐसे सीन करने के लिए कहे जाते थे जो कि हिला देने वाले हैं। इस वक्त एक ऐसा ही खुलासा प्रियंका चोपड़ा की तरफ से किया गया है। प्रियंका चोपड़ा का कहना था कि, इस फिल्म में वो एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहीं थीं जहां उनको एक आदमी को सेड्यूस करना होता है।
निर्देशक ने दिया ऐसा सीन
इसके लिए उनको एक बार में एक कपड़ा उतारना था। हालांकि निर्देशक ने इसके लिए मना कर दिया और कहा कि उनको अंडरवियर देखनी है, वरना कोई भी ये फिल्म देखने क्यों आएगा? हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया था कि निर्देशक ये बात लेकर उनके पास नहीं आए थे बल्कि स्टाइलिश को भेजा गया था।
नई थीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने वो सीन करने से मना कर दिया था और प्रोडक्शन के सारे पैसे लौटा दिए थे। अब प्रियंका चोपड़ा की ये कहानी खबरों का हिस्सा रहती है। यह घटना वर्ष 2002-03 में हुई और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में बिल्कुल नहीं आईं थीं।
हालांकि इसको बाद प्रियंका चोपड़ा को कई धमाकेदार फिल्मों में काम करने का मौका मिला और उन्होने इंडस्ट्री के सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। हालांकि इस वक्त वो सिर्फ हॉलीवुड प्रोजेक्ट कर रही हैं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होने निक जोनस के साथ शादी की है जो कि अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा काफी जल्दी 'जी ले जरा' में काम करने वाली हैं जो कि फरहान अख्तर बना रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications