'मैंने कभी सोचा नहीं था कि निक जोनस से मेरी शादी हो जाएगी'- प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2018 के सबसे चर्चित खबरों में शामिल रही। उसके बाद प्रियंका और निक अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा 'विमन इन द वर्ल्ड समिट' पहुंची तो उन्होंने निक से अपनी शादी और रोमांस को लेकर काफी बातें की।
प्रियंका ने कहा कि मुझे लगा नहीं था कि निक के साथ मेरी शादी हो जाएगी। मैं निक को 2 सालों से जानती हूं। मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि जो हुआ है वह होगा। लगता है यह मेरी ही गलती थी। मैं किताब के कवर से उसका अंदाजा लगा रही थी।

निक की तारीफ करते हुए प्रियंका ने आगे कहा- 'मैं उन्हें ओल्ड मैन जोनस बुलाती हूं। मेरे लिए उनका नाम 'OMJ' है। वह काफी मैच्यॉर, स्मार्ट और मेरे लिए काफी अच्छे हैं। मैं बेफिक्र रहने वाली लड़की हूं, मुझे जब जो अच्छा लगता है वह करती हूं और वह हमेशा मेरा सपॉर्ट करते हैं।'
निक और अपने रोमांस पर बात करते हुए प्रियंका ने एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह एक बार वह दोस्तों के साथ नाइट आउट का प्लान बना रहे थे जबकि अगले दिन सुबह उनकी (प्रियंका को) जरूरी मीटिंग थी।
जब निक को यह बात चली तो उन्होंने कहा- मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो तुमसे काम कैंसल करने को कहेगा क्योंकि मुझे पता है कि तुम जहां हो उसके लिए कितनी मेहनत करती हो। मैं दोस्तों के साथ जा रहा हूं, लेकिन हम तुम्हारा इंतजार करेंगे, तुम अपनी मीटिंग खत्म करके आ जाओ।
प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं जो भी पाया है उसके लिए निक ने मुझे श्रेय दिया है, यह मेरे लिए बड़ी बात थी। मेरे साथ ऐसा व्यवहार पहले किसी ने नहीं किया था।'


Click it and Unblock the Notifications
