सिर्फ दोस्ती के लिए प्रियंका ने की है शूटआउट एट वडाला
प्रियंका चोपड़ा जो कि बॉलीवुड की एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस मानी जाती हैं का मानना है कि बॉलीवुड को महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचारों के लिेए जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि ये बिल्कुल ही गलत बात है कि फिल्मों में महिलाओं को सिर्फ एक आइटम की तरह दिखाया जाता है और इसीलिए लोगों की उनके प्रति सोच बदल जाती है। प्रियंका चोपड़ा का ये भी कहना है कि वो शूटआउट एट वडाला में जो आइटम सॉंग कर रही हैं वो आइटम सॉंग नहीं है बल्कि वो एक डांस नंबर है और ये फिल्म वो सिर्फ दोस्ती की वजह से कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ये भी कहा कि एकता कपूर के साथ काम करने का उनका काफी समय से मन था तो जब उन्हें ये फिल्म मिली तो उन्होंने तुरंत ही इसके लिए हां कर दी।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा "मैं कड़े शब्दों में इस बात का विरोध करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि बॉलीवुड की फिल्मो और गानों पर उंगली उठाने से अच्छा है कि भारत की कानून व्यवस्था को कड़ा और दुरुस्त किया जाए ताकि औरतों के प्रति हो रहे अपराधों में कमी आए। हम एक लोकतंत्र में रहते हैं और हमें अपने हिसाब से जीने का हक है। जरुरत बेवजह बॉलीवुड पर निशाना साधने की नहीं बल्कि कानून व्यवस्था ठीक करने की है ताकि भारत में औरतें सुरक्षित महसूस कर सकें।"
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो शूटआउट एट वडाला में जो डासिंग नंबर कर रही हैं उसे आइटम सॉंग नहीं कहा जाना चाहिेए क्योंकि जब हम आइटम नंबर कहते हैं तो उसका मतलब बहुत ही गंदा और चीप होता है। प्रियंका चोपड़ा ने ये पूछने पर कि उन्होंने इस आइटम सॉंग के लिए हां क्यों की कहा मैंने ये गाना सिर्फ और सिर्फ दोस्ती के लिेए किया है। प्रियंका ने आगे बताया कि वो सबकुछ कर सकती हैं। उन्हें खुद को चैलेंज करने में बहुत मजा आता है। इस गाने को करने में भी उन्हें काफी मजा आया। प्रियंका वैसे भी काफी समय से एकता कपूर के साथ फिल्म करना चाहती थीं। तो आखिरकार उन्हें आइटम सॉंग के जरिये ये मौका भी मिल गया।


Click it and Unblock the Notifications
