प्रियंका चोपड़ा ने लाखों की ड्रेस और हीरों में दिखी रईसी, साइड हुई हीरोइने, ईशा-नीता अंबानी के भी खुले मुंह

Priyanka Chopra bulgari India

Priyanka Chopra bulgari India: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जब भी भारत आती है और किसी इवेंट में पहुंचती हैं तो हर किसी का ग्लैमर अपने आप ह फीका पड़ जाता है। प्रियंका चोपड़ा जब से भारत लौटी हैं, तब से हर ओर उन्हीं की चर्चा है। कभी एथनिक लुक में पूजा पंडाल में पहुंचकर दिल जीत लिया, तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में कहर ढा दिया। उनके हर लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वहीं बुधवार रात जब उनका एक नया रूप सामने आया, तो सबकी नजरें उनके करोड़ों के हार पर टिक गईं।

प्रियंका एक खास इवेंट के सिलसिले में भारत आई हैं, जो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित हुआ। जैसे ही प्रियंका वहां पहुंचीं, सबकी निगाहें बस उन्हीं पर टिक गईं। सफेद ड्रेस में वह इतनी ग्लैमरस और कॉन्फिडेंस से भरी दिखीं कि बाकी सारी हसीनाएं उनके सामने फीकी पड़ गईं।

प्रियंका इस वक्त लग्जरी जूलरी ब्रांड bulgari की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐसे में जब भी ब्रांड से जुड़ा कोई बड़ा कार्यक्रम होता है, तो उनकी मौजूदगी ना हो ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन इस बार भारत में उन्होंने जो एक के बाद एक लुक्स दिखाए, वे टॉक ऑफ द टाउन बन गए। उनकी खूबसूरती और बेशकीमती गहनों की चमक ने सभी को चौंका दिया।

इस खास अवसर पर प्रियंका ने Raisa Vanessa ब्रांड की ऑल वाइट सिल्क ट्यूल ड्रेस पहनी। इस ड्रेस की काउल नेकलाइन और ड्रेपिंग स्टाइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत लगभग 5,14,800 रुपये बताई जा रही है।

ड्रेस को खास बनाने के लिए इसमें प्लीटेड डिटेल्स और स्ट्रक्चरल डिजाइन दिया गया है। ऊपर का हिस्सा कंधों से थोड़ा उठा हुआ है, जिससे एक खास एंगल बन रहा है। नीचे की तरफ ड्रेस को कॉर्सेट शेप में तैयार किया गया है, जिससे वेस्ट लाइन को हाईलाइट किया गया। वहीं, छोटी ड्रेस में उनके टोन्ड लेग्स की झलक ने पूरे लुक में ग्लैम का तड़का लगाया।

ड्रेस का निचला हिस्सा शीयर फैब्रिक से बना है, जिसे कमर से नीचे ड्रेपिंग के जरिए फ्लोर लेंथ लुक दिया गया है। इसकी लंबी ट्रेल और साइड स्लिट ने इसे और भी ड्रामेटिक और स्टाइलिश बना दिया। प्रियंका ने इसे बड़े ही एलीगेंस के साथ कैरी किया, जिससे उनका कॉन्फिडेंट और ब्यूटी साफ झलक रही थी।

जूलरी की बात करें तो प्रियंका ने bulgari का आइकोनिक Serpenti नेकलेस पहना, जिसकी डिजाइन एक सांप के आकार की है। इसमें एक बड़ा रूबी और व्हाइट गोल्ड के साथ जड़े डायमंड्स ने सभी का ध्यान खींचा। यह हार उनके ऑल वाइट लुक पर शानदार ढंग से मैच हुआ और पूरे आउटफिट का हाइलाइट बन गया।

इसके साथ ही प्रियंका ने स्टड इयररिंग्स पहने, जिससे पूरा फोकस उनके खूबसूरत हार पर गया। सिल्वर शाइनी हील्स और स्लीक बन हेयरस्टाइल में प्रियंका का लुक क्लासी और स्टनिंग लग रहा था। उनका ये अंदाज़ एक बार फिर साबित कर गया कि ग्लैमर और ग्रेस को एकसाथ कैसे बखूबी निभाया जाता है।

Read more about: priyanka chopra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X