..................... Priyanka Chopra- इस खास शख्स के लिए एक्टिंग करना छोड़ सकती हैं देसी गर्ल? Priyanka Chopra- Desi girl can stop acting for this special person? The statement will surprise! - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra- इस खास शख्स के लिए एक्टिंग करना छोड़ सकती हैं देसी गर्ल? चौका देगा बयान!

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं और लगातार अपनी एक सीरीज सिटाडेल को लेकर छाई हुई हैं। हालांकि उनको लेकर एक ऐसी खबर भी सामने आ रही है कि फैंस को चौकाने के लिए काफी है।

अगर आपसे कहा जाए कि प्रियंका चोपड़ा अभिनय करियर को छोड़ने वाली हैं तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? हालांकि ये सच है और प्रियंका चोपड़ा ने खुद ये बात कही है। जी हां, प्रियंका ने एक उदाहरण देते हुए ये बात की थी, हालाकि वो अभिनय करना नहीं बंद कर रही हैं।

उन्होने कहा कि, ऐसा करना पड़ा तो ये सिर्फ अपना बेटी मैरी के लिए वो कर सकती हैं। उन्होने पिछली बातें याद करते हुए कहा, ''मेरा करियर मायने रखता है। इसके लिए वो सबकुछ करती थी। हालांकि अब अगर उनसे एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए कहा जाए और बेटी के लिए करियर छोड़ने की बात की जाए तो वो ऐसा कर देगी।''

इससे इतना तय है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर सकती हैं और वो उनसे प्यार करती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी संग पब्लिक अपीयरेंस में कम नजर आती हैं लेकिन एक्ट्रेस घर में बिताए बेटी संग क्वालिटी टाइम की झल्कियां फैंस संग शेयर करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में वीकेंड पर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर आउटिंग की।

इसको जब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया तो हर किसी ने कहा मां बेटी की बॉन्डिग काफी अच्छी है। कुछ समय पहले वो अपनी बेटी के साथ इंडिया भी आईं थीं और उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी, इस दौरान निक भी नजर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल से अपना ओटीटी डेब्यू किया, इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म लव अगेन भी रिलीज हो गई है। इसके बाद जल्द ही प्रियंका बॉलीवुड फिल्म में काम करती नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा इन सबके अलावा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारी भी कर रही हैं।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X