जॉन की आइटम गर्ल नहीं बनीं प्रियंका

मीडिया से बात करते हुए 30 साल की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा "नहीं मैं अभी अपनी फिल्में छोड़कर किसी और की फिल्म में कोई सांग नहीं कर रही हूं।" ये बात प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हुए पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड्स के दौरान कही। साथ ही उन्होंने बताया कि वो पहली बार एकता कपूर की फिल्म 'मिलन टॉकीज' कर रही हैं।
प्रियंका एकता के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अपनी इस फिल्म के बारे में उन्होंने कुछ ज्यादा तो नहीं बताया लेकिन उन्होंने कहा कि एकता कपूर के साथ काम करना बहुत मजेदार होगा। प्रियंका ने कहा "'मिलन टॉकीज' एकता कपूर के साथ मेरी पहली फिल्म होगी। फिल्हाल हम लोग डेट्स के बारे में डिस्कशन कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ फाइनल हो जाएगा। अभी मिलन टॉकीज के बारे में बात करना बहुत जल्दी होगा। अभी मैं कृष 3 की शूटिंग लगभग खत्म करने वाली हूं और उसके बाद मैं जंजीर फिल्म के रीमेक की शूटिंग करूंगी। और उसके बाद ही एकता की फिल्म मिलन टॉकीज और गुंडे की शूटिंग शुरु हो पाएगी।"


Click it and Unblock the Notifications











