..................... Priyanka Chopra demands Rs 6 crores for a New Year's Eve show! - Hindi Filmibeat

6 करोड़ के लिए पार्टी में नाचेंगी प्रियंका चोपड़ा!

मैडम प्रियंका चोपड़ा... उन लोगों में.. से है.. जिन्होंने कभी नये साल में या किसी इवेंट में होटल में नाचने से मना किया था। लेकिन इस बार वह अपने ही वादे से मुकर गयी हैं। चेन्नई के एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी प्रियंका के सामने 7 मिनट के डांस के लिए 6 करोड़ की पेशकश की जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने सारे उसूलों को ताक पर रख दिया और झट से हां बोल दिया है।

खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 31 दिसंबर को चेन्नई में होने वाले एक स्टेज शो में डांस करने के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि ली है। आयोजक प्रियंका की हां से बहुत खुश हैं।

उन्हें लगता है कि प्रियंका को युवागण काफी पसंद करते हैं और न्यू ईयर पार्टी में युवाओं की भीड़ होती है ऐसे में प्रियंका के आने से पार्टी में लोगों की भीड़ दूनी हो जायेगी।

गौरतलब है कि मैडम पीसी आजकल काफी हैरत अंगेज काम कर रही हैं। बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा आजकल ज्यादा पैसों के लिए आयटम नंबर कर रही हैं तो वहीं कई अवार्ड समारोह में भी प्रियंका चोपड़ा स्टेज शो कर रही हैं जिसके बारे में खबर है कि वह काफी पैसे ले रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X