प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से मुंबई पुलिस कर सकती है पूछताछ- फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स स्कैम
फिल्म सितारों के लिए सोशल मीडिया कितनी जरूरी है, यह लॉकडाउन के दिनों में साफ दिख रहा है। सभी कलाकार इसी के जरीए फैंस से जुड़े हैं। कलाकारों के लिए सोशल मीडिया फॉलोअर्स एक परिवार की तरह होते हैं। लेकिन यदि यह एक गोरखधंधा हो तो!
बता दें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स स्कैम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फेक और पेड फॉलोअर्स को लेकर हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया पेज को ट्रैक कर रही है। उनकी जांच में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जोनस समेत करीब 10 और सेलिब्रिटीज के नाम फेक फॉलोअर्स की लिस्ट में सामने आए हैं। मुंबई पुलिस इन कलाकारों से इस मामले में पूछताछ कर सकती है।

दीपिका और प्रियंका दोनों के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 50 मिलियन से ज्यादा हैं। पिछले साल प्रियंका और दीपिका का नाम दुनिया के उन टॉप 10 सिलेब्रिटीज में आया था जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेक फॉलोअर्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications