सलमान खान की भारत के बाद देशी वेब सीरीज में डेब्यू करेंगी प्रियंका चोपड़ा
अगर कहा जाए कि इस समय फिल्मी सितारों पर वेब सीरीज की धुन सवार है तो ये गलत नहीं होगा क्योंकि एक के बाद एक वेब सीरीज बन रही है और एक से बड़े एक दिग्गज कलाकार इसमें नजर आ रहे है। हाल ही में रिलीज हुए सेक्रेड गेम्स को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और लोग काफी पसंद कर रहे है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान नजर आ रहे है। अब खबर है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी एक वेब सीरीज से डेब्यू करने जा रही है। बता दें कि सलमान खान स्टारर फिल्म भारत के बाद प्रियंका चोपड़ा इस वेब सीरीज पर काम करना शुरु करेंगी।
बता दें कि पहली बार ऐसा होगा जब प्रियंका चोपड़ा भारत में वेब सीरीज में काम करेंगी क्योंकि उन्होने इंटरनेशनल वेब सीरीज क्वांटिको में काम किया हुआ है।

गौरतलब है कि क्वांटिको से प्रियंका चोपड़ा काफी ज्यादा फेमस हो गई थी और इंटरनेशनल लेवल पर उनको पहचाना जाने लगा है। इसके बाद भारतीय वेब सीरीज में काम करने उनके लिए काफी ज्यादा अच्छा रहेगा।
हालांकि प्रियंका चोपड़ा को यूएस से कई सारे बेहतरीन ऑफर्स की पेशकश की गई है पर वो इसपर कब काम शुरु करती है ये तो देखने वाली बात होगी।
मशहूर प्रोडक्शन फिक्शन से भी उनकी बात हुई थी और उनको काफी अच्छा ऑफर मिला था। खैर इस समय वो फिल्म भारत के लिए मुल्क वापस लौटी है औऱ इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है।
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और काफी ज्यादा इंतजार के बाद इस फिल्म का बनना शुरु हुआ है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है और अलवीरा खान इसका प्रोडक्शन कर रही है।
इस फिल्म को लेकर दिशा पटानी का नाम भी सामने आया है और वो भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी। इसके अलावा बात करें प्रियंका की लवलाइफ की तो इस समय वो निक जोअनस को लेकर काफी ज्यादा चर्ता में है..
और उनके साथ संबंध को लेकर लोग बातें कर रहे है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा अपना 36वां जन्मदिन मनाने वाली है और वो निक से काफी ज्यादा बड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications
