साढ़े आठ करोड़ का हार पहनकर प्रियंका चोपड़ा ने खेली होली, लोग बोले- मति मारी गई है!

प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ साथ फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी दुनिया भर में छाई रहती हैं। हसीना की फैशन च्वाइस हमेशा ही टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती है। प्रियंका चोपड़ा जब भी भारत आती हैं तो हर किसी की नजर सिर्फ और सिर्फ उन्ही पर थमी रह जाती है।
ऐसे में ये हसीना भी स्टाइलिश अवतार से फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इस समय एक्ट्रेस मुंबई में हैं और उन्होंने हाल ही में ईशा अंबानी की भव्य रोमन-थीम वाली होली पार्टी में भाग लिया, जो 'Bvlgari' लेबल के साथ साझेदारी में आयोजित की गई थी।
15 मार्च 2024 को प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अंबानी के घर 'एंटीलिया' पहुंचीं, जहां ईशा अंबानी ने वैश्विक लग्जरी फैशन लेबल 'Bvlgari' के साथ साझेदारी में एक रोमन-थीम वाली होली पार्टी की मेजबानी की। इस शानदार शाम के लिए अभिनेत्री ने इंडियन आउटफिट में एक ट्विस्ट जोड़ते हुए पिंक कलर की एक स्लिट साड़ी पहनी। उन्होंने इसे एक मैचिंग बस्टियर ब्लाउज़ के साथ जोड़ा था, जिसने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए। हालांकि, जिस चीज़ ने ध्यान खींचा वह खूबसूरत नेकपीस था, जिसे दिवा ने इस अवसर पर पहनने के लिए चुना था।
दिवा ने अपनी साड़ी के साथ शानदार कई रंगों के कीमती स्टोन वाला नेकपीस पहना था। इस नेकपीस ने उनके सिंपल लुक को परफेक्ट टच दिया था, जिसमें खुले बाल और डेवी बेस मेकअप शामिल था। थोड़ी रिसर्च के बाद हमें पचा चला कि उनका कलर ट्रेजर्स नेकलेस 'Bvlgari' ब्रांड का ही था। ब्रांड की आधिकारिक साइट पर इस नेकपीस की कीमत 8,33,80,000 रुपए है।
अक्टूबर 2023 में प्रियंका चोपड़ा प्रतिष्ठित 'Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल' से पहले मुंबई के लिए रवाना हुई थीं। हमेशा की तरह दिवा ने अपने यूनिक एयरपोर्ट लुक से अपने फैंस का ध्यान आकर्षित किया था। वह ब्लैक क्रॉप टॉप और मैचिंग जॉगर्स सहित ऑल ब्लैक लुक में कूल लग रही थीं।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल और आकर्षक बनाए रखते हुए बालों को खुला रखा था। दिलचस्प बात यह है कि जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी उनके द्वारा पहनने के लिए चुना गया खास नेकपीस। उनके चोकर पर उनकी बच्ची मालती का नाम था।


Click it and Unblock the Notifications



