सासू मां के साथ प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार Dance, ब्राइडल शावर पार्टी से वायरल Video
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी शादी को लेकर काफभी ज्यादा चर्चा में चल रहीं है और उनका ऐसे में न्यूयॉर्क में इडल शावर पार्टी करना काफी सुर्खियों में है। गौरतलब है कि इस ब्राइडल शावर पार्टी के कई सारे वीडियो और फोटोज लगातार वायरल हो रहें है और काफी ज्यादा शेयर भी किए जा रहें है। इस पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो काफी धुन में नाचती हुई नजर आ रहीं है और उनकी सास भी वीडियो में उनका साथ दे रहीं हैं।
बता दें कि शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा काफी ज्यादा एंज्वाय कर रहीं है और इस मौके पर उनकी सास के अलावा उनकी मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी 14-15 नवंबर को होने वाली है और काफी ज्यादा धूमधाम से होने वाली है।

इसके लिए पहले से ही काफी जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इस शादी के लिए निक जोनस का परिवार भारत आएगा और हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न होगी।
इसके पहले भी प्रियंका चोपड़ा का रोका हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था और निक का पूरा परिवार भारत आया था। बता दें कि दोनो एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहें है और अब ये रिश्ता शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications