एसएस राजामौली के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लचकाई कमरिया, सुपरस्टार के बर्थडे बैश से वायरल हुआ वीडियो
Priyanka Chopra Rajamouli Dance: प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक ग्लोबल स्टार हैं और उनको पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। लेकिन बीते कुछ समय से अभिनेत्री एक फिल्म को लेकर चर्चा में है जो कि इंडिया में बन रही है।

काफी समय के प्रियंका इंडियन फिल्म में काम करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को एसएस राजामौली बना रहे हैं जो कि अपनी जबरदस्त फिल्ममेकिंग के लिए जाने जाते हैं। इस वक्त दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा को तो कई बार आपने डांस करते हुए देखा होगा लेकिन एसएस राजामौली का ये अंदाज शायद ही आपको नजर आया होगा। वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के साथ ताल से ताल मिलाते राजामौली काफी खुश हैं और ये मौका काफी खास था। बता दें कि ये मस्ती वाला वीडियो साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन का बताया जा रहा है। प्रियंका इस दौरान इंडिया में थीं।
वाराणसी में कर रही हैं काम
बाहुबली और आरआरआर के बाद एसएस राजामौली किसी तरह का कोई रिस्क नहीं ले रहे हैं लगातार अपनी स्क्रिप्ट्स और शानदार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जैसे जैसे लोग पसंद करते हैं तो वैसे ही आपकी जिम्मेदारी और बढ़ती है। इस वक्त राजामौली वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं जिसमें महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा का जोड़ी धमाका करती हुई नजर आने वाली है। यही कारण है कि आजकल पीसी को नॉर्थ से ज्यादा साउथ में देखा जाता है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में क्या कमाल करेंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा फिलहाल फिल्म का ऐलान हो चुका है।
निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर वक्त विदेश में गुजारती हैं और वहीं पर काम भी करती हैं। वाराणसी से उनकी वापसी कैसी होगी इसके लिए कई महीने अभी इंतजार करना होगा। ऐलान हुआ है कि फिल्म 2027 में रिलीज होगी लेकिन इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी नहीं हुआ है। फिलहाल आप देखिए देसी गर्ल और राजामौली का ये डांस वीडियो जो कि आग की तरह वायरल है।


Click it and Unblock the Notifications











