प्रियंका चोपड़ा ने संगीत में भाभी संग मटकाई कमर, जीजू निक जोनस ने भी जमाई रौनक, देखें VIDEO

Priyanka Chopra Dance in Brother's Sangeet Function: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके शादी के पहले वाले फंक्शन जैसे हल्दी मेहंदी जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिन सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय का संगीत फंक्शन था और इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इकलौती भाभी के स्वागत में जोरदार डांस किया है।
भाभी के स्वागत में प्रियंका ने किया डांस
जी हां, भाई भाभी के संगीत फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा कभी सात खून माफ के गाने 'डार्लिंग आंखों से आंखें चार करने दो', तो कभी धन ते नान गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही कई वीडियो और भी वायरल हो रहे हैं जहां प्रियंका अपनी होने वाली भाभी के संग भी डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों ननद भाभी की जोड़ी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। बता दें कि प्रियंका भाभी के साथ पुराने गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं।
चला निकल जोनस की आवाज का जादू
जहां एक तरफ चोपड़ा फैमिली पंजाबी तड़का लगा रही है वहीं सिद्धार्थ के जीजू निक जोनस अपने विदेश अंदाज में सभी का दिल जीतते नजर आए। जी हां, निक जोनस ने भी संगीत में रंग जमा दिया उन्होंने ना सिर्फ अंग्रेजी गाने गाए बल्कि उन्होंने हिंदी गाना गाकर मेहमानों को चौंका दिया है।
फैन्स को पसंद आया प्रियंका का लुक
आपको बता दें कि प्रियंका अपने भाई की शादी की तैयारी कब से कर रही हैं। जहां हल्दी फंक्शन के दौरान प्रियंका को खूबसूरत शरारे में देखा गया मेहंदी की शाम प्रियंका ने ऑफ शोल्डर स्टाइलिश गाउन पहना था वहीं संगीत नाउट पर प्रियंका ने चार चांद लगा दिए। जी हां, प्रियंका चोपड़ा इस खास मौके पर ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं। फिश स्टाइल लहंगे में प्रियंका अपना कर्वी लुक दिखाती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











