ईद 2019 के साथ सलमान खान ने होली भी कर लिया है BOOKED!
सलमान खान की भारत से प्रियंका चोपड़ा धमाकेदार वापसी कर रही हैं ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। फिल्म अगले साल फैन्स और सलमान की ईद मुबारक करने आएगी ये भी तय हो चुका है।
लेकिन सलमान ने इस बार ईद के साथ बॉलीवुडिया होली भी लॉक कर दी है। दरअसल, ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक होली के गाने पर थिरकती दिखेंगी। वैसे सलमान और प्रियंका दोनों ही पहले ऑन स्क्रीन होली पर थिरक चुके हैं।

सलमान खान स्टारर भारत में प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म को अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं। और फिल्म में माना जा रहा है कि कैटरीना कैफ भी एक मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकती हैं।
[Uff: एक तरफ सलमान हैं, दूसरी तरफ ऋतिक, अक्षय को करना पड़ा REJECT]
भारत की शूटिंग 17 जुलाई से मुंबई में शुरू हो रही है और फिल्म का पहला शेड्यूल 11 दिन में पूरा हो जाएगा। माना जा रहा है कि सलमान और प्रियंका मुंबई शेड्यूल की शुरूआत इसी गाने से करेंगे।
हालांकि ये गाना कैसा होगा ये तो किसी को फिलहाल नही पता है लेकिन ये तय है कि सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलीवुडिया होली परदे पर वापस ला सकते हैं।
हाल ही में अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी का होली गाना गो पागल हो या फिर वरूण धवन की बदरी की दुल्हनिया। इन सबसे कुछ मिसिंग है तो वो है होली का हुल्लड़।
[7 दिन में सलमान की दुकान बंद, सुपरफ्लॉप लिस्ट, 125 करोड़ बजट, 1 करोड़ ओपनिंग]
तो अब देखते हैं कि सलमान और प्रियंका, भारत में वो दे पाते हैं जो बॉलीवुड काफी दिनों से ढूंढ रहा है या नहीं। तब तक आपको याद दिलाते हैं बेस्ट बॉलीवुडिया होली -


Click it and Unblock the Notifications












