'चोली के पीछे क्या है' पर नाचीं प्रियंका चोपड़ा- सीधे Met Gala से वायरल हुआ Video
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने मेट गाला 2019 के लुक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहीं थीं लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपका दिल जीत लेगा। दरअसल इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मेट गाला है और इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने चोली के पीछे क्या है में डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं। ये वीडियो उस वक्त लिया जा रहा था जब प्रियंका मेट गाला के रेड कार्पेट की तरफ बढ़ रही थीं।
उनके साथ एक शख्स जो कि वीडियो भी बना रहा था उसकी आवाज आ रही है। उसने चोली के पीछे क्या है गाना शुरु कर दिया और प्रियंका चोपड़ा ने इस पर डांस करना शुरु कर दिया।

हालांकि यहां पर मस्ती चल रही थी लेकिन ये वीडियो अब वायरल हो गया है। उनके इस समय ईशा अंबानी भी मौजदू थी लेकिन जब इस शख्स ने पूछा कि इस गाने का क्या मतलब है तो उन्होने कहा कि पता नहीं।
प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस मेट में दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं और वो काफी ज्यादा खूबूसरत लग रहीं थीं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications