भाई के हल्दी फंक्शन में झूम-झूम के नाचीं प्रियंका चोपड़ा, गल्लां गूड़ियां गाने पर थिरके मेहमान, देखें PHOTOS

Priyanka chopra

Priyanka chopra dance on brother siddharth haldi function: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि प्रियंका के भाई के शादी है जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रही हैं।

भाई की शादी को लेकर एक्साइटेड हैं प्रियंका
बीते दिनों उन्होंने डांस प्रैक्टिस की एक झलक दिखाई थी। और सुबह ही वह शगुन की बास्केट के साथ नजर आईं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने भाई के हल्दी फंक्शन के कुछ खूबसूरत झलकियां और वीडियो शेयर किए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका खूबसूरत येलो आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। आखें पर काला चश्मा लगाए प्रियंका काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। इतना ही नहीं वह जमकर अपने भाई के हल्दी फंक्शन को एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

गल्लां गूड़ियां पर डांस करते नजर आए मेहमान
प्रियंका कभी खुद डांस करती दिख रही हैं तो कभी वह मेहमानों के डांस का वीडियो शेयर करती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमान भी प्रियंका चोपड़ा के मोस्ट पॉपुलर गाने गल्लां गूड़ियां पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रिंयका के इंस्टा पोस्ट छा गए हैं।

करोड़पति हैं प्रियंका के भाई
आपको बता दें कि प्रियंका की होने वाली भाभी हैं नीलम उपाध्याय जो एक्ट्रेस और मॉडल हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा नीलम को साल 2019 से डेट कर रहे हैं। लंबे डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा बिजनेस मैन हैं साथ ही में वह फिल्ममेकर भी हैं। सिद्धार्थ ने होटल मैनेजमैंट की पढ़ाई भी की थी वह बतौर प्रोफेशनल शेफ भी काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ की खुद की प्रोडक्शन कंपनी है जिसका नाम है पर्पल पेबल पिक्चर्स।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X