हरधन को याद करके रो पड़ी प्रियंका
पिछले साल की हिट फिल्म बर्फी में झिलमिल के दाजू की भूमिका निभाने वाले कलाकार हरधन बनर्जी अब इस दुनिया में नही रहे। उन्होंने 87 वर्ष की अवस्था में मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने ट्विटर पर दी और कहा कि अभी-अभी हरधन जी के अंतिम दर्शन करके लौटी हूं। बेहद दुखी हूं भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। यकीन नहीं होता कि कल तक जिनके साथ अभिनय किया वो अब हमारे बीच नहीं हैं।
आपको बता दें कि साल 2012 की हिट फिल्म बर्फी की सफलता का पूरा श्रेय पूरी टीम को जाता है। जहां लोगों को रणबीर, प्रियंका और इलियाना का काम बहुत अच्छा लगा वही फिल्म के सहकलाकारों ने जैसे हरधन मुखर्जी ने फिल्म की सफलता के लिए वाह-वाही बटोरी। फिल्म भले ही ऑस्कर की रेस से बाहर हो गयी है लेकिन फिर भी भारत के लोगों के बीच में खासी पसंद की गयी।

फिल्म 1973 में आई 'जंजीर' का नया संस्करण है। फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें जतायी जा रही है। सबको लगता है कि तेजा औऱ प्रियंका अमिताभ-जया का जादू फिर से जगा पायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications