..................... Priyanka Chopra cousin Meera Chopra files FIR against her interior designer alleges he his misbehave with her | प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने दर्ज करवाई FIR, बोलीं- 'मुझे मेरे घर से ही बाहर निकाला'- जानिए मामला - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने दर्ज करवाई FIR, बोलीं- 'मुझे मेरे घर से ही बाहर निकाला'- जानिए मामला

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने आरोप लगाया है कि एक इंटीरियर डिजाइनर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और उनके घर का काम भी खराब किया है। इस चलते 1920 लंदन एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने इंटीरियर डेकोरेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मीरा चोपड़ा ने धारा 354, 504, 509 के तहत इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मीरा ने कहा कि उन्होंने अंधेरी (मुंबई) में नया घर खरीदा था। जिसे उन्होंने करीब 15 दिन पहले एक इंटीरियर डिजाइनर को डिजाइन करने का काम सौंपा।

Meera Chopra

इस काम के लिए दोनों के बीच एग्रीमेंट साइन हुआ। जिसमें साफ साफ लिखा गया कि पूरा काम 17 लाख में किया जाएगा और इसके उन्होंने 8 लाख करीब 50 फीसदी एडवांस पेमेंट किया था।

इस बीच वह अपने शूट के सिलसिले में बनारस चली गईं। लेकिन जब मैं वापस आई तो मैंने देखा कि मेरे घर में खराब क्वालिटी का सामान का इस्तेमाल किया गया। जिसे मैंने देखते हुए बदलने को कहा। लेकिन करीब 50 साल के इंटीरियर डिजाइनर ने साफ मना कर दिया कि वह इसे ठीक नहीं करेंगे।

मीरा चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने रिक्वेस्ट भी की, आप प्लीज ठीक कर दीजिए, वरना मैं आपसे काम नहीं करवा पाऊंगी। इसके बाद इंटीरियर डिजाइनर ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया। मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया। जब मैं वापस अपने घर आईं तो मैंने उनसे मेरे घर में किए गए काम के बिल मांगे और काम बंद करने को कहा। तो उन्होंने मुझे हाथ से बिल बनाकर दिए।

मीरा चोपड़ा ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर भी विस्तार से बताया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा का हवाला देते हुए सीएम उद्धव ठाकरे को टैग भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X